Headlines

चंडीगढ़ में CJP आंदोलन पर BJP और कांग्रेस आमने-सामने:प्रदेश महामंत्री बोले- 2,873 आपराधी शामिल, मनीष लांबा बोले- साजिशन बदनाम कर रहे




दिल्ली में हुए CJP आंदोलन में बड़ी संख्या में आपराधिक मामलों से जुड़े लोगों के शामिल होने के दिल्ली पुलिस के दावे के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पुलिस के अनुसार, फेसियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) के माध्यम से 2,873 ऐसे प्रदर्शनकारियों की पहचान की गई है, जिनकी आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष पर निशाना साधा है। भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश महामंत्री संजीव राणा ने कहा कि विपक्ष को देश की जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी लोग आंदोलन का हिस्सा कैसे बने। 5 पॉइंट में पढ़ें क्या बोले संजीव राणा: – कांग्रेस हमेशा छात्रों के साथ खड़ी रही चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस सचिव मनीष लांबा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा छात्रों के साथ खड़ी रही है। आगे भी उनका समर्थन करती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में शामिल लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड बताना भाजपा का काम नहीं है, बल्कि इसकी जांच करना कानून लागू करने वाली एजेंसियों की जिम्मेदारी है। लांबा ने कहा कि आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि भाजपा सरकार नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने में सफल रहती तो छात्रों को विरोध प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने भाजपा पर विपक्ष और छात्रों के आंदोलन को बदनाम करने का आरोप लगाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *