Headlines

हिमाचल CM के दिल्ली दौरे से सियासी हलचल:कैबिनेट विस्तार पर हाईकमान से करेंगे चर्चा, मानसून सत्र से पहले नए मंत्री की ताजपोशी




हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात कर सकते हैं। इस बैठक में कैबिनेट विस्तार, मंत्रियों के विभागों में फेरबदल और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर की नियुक्ति जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को लेकर प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। प्रदेश सरकार में फिलहाल कैबिनेट मंत्री का एक पद खाली है। सूत्रों के मुताबिक, कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाए जाने की संभावना सबसे ज्यादा है। उनके नाम पर लंबे समय से चर्चा चल रही है और कांग्रेस हाईकमान की मंजूरी के बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। विधानसभा के मानसून सत्र से पहले उनकी ताजपोशी हो सकती है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री सुक्खू खाली पद भरने के साथ एक मंत्री को हटाने पर भी विचार कर रहे हैं। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान से चर्चा के बाद ही होगा। यदि ऐसा होता है तो कैबिनेट में दो नए चेहरों को शामिल करने की संभावना बन सकती है। चर्चा में इन विधायकों के नाम संभावित दावेदारों में ज्वालाजी से विधायक संजय रत्न, पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल और अर्की से विधायक संजय अवस्थी के नाम शामिल हैं। इन तीनों नेताओं को लेकर संगठन और सरकार में लंबे समय से चर्चा चल रही है। यदि दो नए मंत्रियों की नियुक्ति होती है, तो इनमें से किसी एक को विधानसभा का डिप्टी स्पीकर भी बनाया जा सकता है। डिप्टी स्पीकर का पद पिछले करीब 10 महीने से खाली है। इससे पहले इस पद पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार रह चुके हैं। आज दिल्ली ही रुकेंगे सीएम सुक्खू मुख्यमंत्री सुक्खू शुक्रवार को दिल्ली में ही रुकेंगे। इसके बाद शनिवार शाम को उनके दिल्ली से सीधे चंबा पहुंचने की संभावना है, जहां 2 अगस्त को वह अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में उनका दिल्ली दौरा प्रदेश सरकार और कांग्रेस संगठन, दोनों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *