Headlines

चंडीगढ़ में PM मोदी का विजिट कल:2 km का एरिया हाई सिक्योरिटी जोन, नयागांव बैरियर पर ट्रैफिक डायवर्ट; 3000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल चंडीगढ़ दौरे पर रहेंगे। वह पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में करीब 45 मिनट रुकेंगे। पीएम के दौरे को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सुरक्षा इंतजामों में पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी तैनात रहेंगी। राजेंद्र पार्क से पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज तक करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र को हाई सिक्योरिटी जोन में रखा गया है। दौरे के दौरान नयागांव से चंडीगढ़ बैरियर की ओर आने वाले मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। इसके अलावा सेक्टर-2/3/10/11 चौक पर भी वाहनों की आवाजाही में बदलाव किया जाएगा। रूट से लेकर पंडाल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम:- भाजपा नेताओं की लगी ड्यूटी प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों का चयन पहले से किया गया है। इनमें मार्केट कमेटी, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और अन्य संस्थाओं के सदस्य शामिल होंगे। इन सभी लोगों को पहले से एंट्री पास जारी किए जाएंगे। इसके लिए चंडीगढ़ भाजपा नेताओं की जिम्मेदारी तय की गई है, जो आमंत्रित लोगों को निमंत्रण देकर उनके पास बनवा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *