Headlines

हिमाचल में महिला का सुसाइड का झूठा नाटक:मां को नहर में कूदने का ऑडियो भेजा; फिर पंजाब के पुराने परिचित के पास पहुंची




हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की एक महिला ने अपनी आत्महत्या का झूठा नाटक रचा। महिला ने अपनी मां को मोबाइल पर एक ऑडियो संदेश भेजा, जिसमें उसने पंजाब के घनौली में नहर में कूदने का दावा किया। पुलिस ने मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने चार दिन तक नहर में महिला की तलाश की। जब पुलिस को महिला का कोई सुराग नहीं लगा तो इसके बाद पुलिस को शक हुआ। फिर पुलिस ने महिला के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करके और सीसीटीवी खंगालकर उसका पता लगाया और उसे पंजाब के रोपड़ से सकुशल बरामद किया। बताया जा रहा है कि रोपड़ में महिला किसी पुराने परिचित के साथ रह रही थी। 35 वर्षीय महिला बद्दी के मलकूमाजरा की रहने वाली है। 12 साल पहले शादी हुई, महिला के 5 बच्चे पुलिस जांच में पता चला है कि महिला की शादी 12 साल पहले नालागढ़ के राजपुरा में हुई थी। उसके पांच बच्चे हैं। एक सप्ताह पहले उसका पति उसे मायके छोड़कर गया था। पंजाब के पुराने परिचित ने बुलाया इसी दौरान एक पुराने परिचित ने उससे फोन पर संपर्क किया और उसे पंजाब बुला लिया। पंजाब जाने के लिए कोई बहाना न होने के कारण महिला ने यह सुसाइड का नाटक रचा। अपनी योजना को अंजाम देने के लिए महिला ने एक ऑडियो बनाया, जिसमें उसने घनौली नहर में छलांग लगाने की बात कही। कपड़े नहर के पास फेंके महिला ने अपने कपड़े भी नहर के पास फेंक दिए, ताकि यह लगे कि उसने सचमुच आत्महत्या कर ली है। मगर पुलिस ने महिला की इस झूठ से पर्दा उठा दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने महिला के मिलने की पुष्टि की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *