![]()
चंडीगढ़ पीजीआई के कैरों प्रशासनिक भवन परिसर में 110 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि पीजीआई अपने डॉक्टरों, कर्मचारियों और शोध कार्यों के जरिए देश की सेवा कर रहा है। देश ही नहीं, विदेशों से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए यहां आते हैं, जो पीजीआई पर लोगों के भरोसे को दिखाता है।राष्ट्रगान के साथ 110 फीट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया। समारोह में गृह सचिव मंदीप बराड़, पीजीआई के निदेशक प्रो. विवेक लाल समेत संस्थान के वरिष्ठ डॉक्टर, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। 140 करोड़ नागरिकों के गौरव प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि 110 फीट ऊंचा तिरंगा सिर्फ पीजीआई ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि देश और विदेश से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पीजीआई आते हैं। बेहतर इलाज और अच्छी सेवाओं की वजह से पीजीआई ने देश के प्रमुख अस्पतालों में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने अंगदान, प्रत्यारोपण और चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में पीजीआई के काम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में संस्थान लगातार बेहतर काम कर रहा है और देश का नाम रोशन कर रहा है। प्रशासक कटारिया ने कहा कि तिरंगा हमें त्याग, शांति और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। पीजीआई के डॉक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी भी मरीजों की निस्वार्थ सेवा कर इन मूल्यों को निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीजीआई इलाज, शोध और नई तकनीक के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर, जल्द शुरू होने वाले एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर और प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की भी सराहना की। इसके अलावा ‘सारथी’ पहल की तारीफ करते हुए कहा कि यह मरीजों की मदद का अच्छा मॉडल है, जिसे अब देश के कई अस्पताल अपना रहे हैं। मरीजों को बेहतर सुविधाएं देना प्राथमिकता पीजीआई के निदेशक प्रो. विवेक लाल ने कहा कि 110 फीट ऊंचा तिरंगा देश की एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पीजीआई में मरीजों के लिए लगातार नई सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर शुरू हो चुका है, जबकि एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर भी जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पीजीआई का उद्देश्य मरीजों को बेहतर इलाज और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए संस्थान लगातार नई तकनीक और अनुसंधान पर काम कर रहा है, ताकि लोगों का भरोसा हमेशा बना रहे।
Source link
चंडीगढ़ PGI में 110 फीट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण:प्रशासक बोले- राष्ट्रसेवा का प्रतीक है संस्थान, 140 करोड़ नागरिकों के गौरव
