Headlines

हिमाचल सरकार ने DC-SP कुल्लू बदले:सुरजीत को डीसी का एडिश्नल चार्ज; अभिषेक को पुलिस अधीक्षक लगाया; हाईकोर्ट के आदेश पर हटाए गए




हिमाचल हाईकोर्ट के आदेशों पर राज्य सरकार ने बुधवार को डीसी और एसपी कुल्लू दोनों को बदल डाला है। सरकार ने HAS अधिकारी एवं एडीएम कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर को डीसी कुल्लू का एडिश्नल चार्ज सौंपा है। साल 2019 बैच के IPS अभिषेक एस को कुल्लू जिला का नया पुलिस अधीक्षक (SP) लगाया है। वहीं DC अनुराग चंद को पर्सनल डिपार्टमेंट शिमला में जॉइनिंग के निर्देश दिए गए है। मुख्य सचिव केके पंत ने दोनों की तैनाती को लेकर बुधवार को आदेश जारी कर दिए है। अभिषेक एस अभी तक पुलिस मुख्यालय शिमला में एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) के पद पर तैनात थे। उनके पास एसपी साइबर क्राइम (CID) का अतिरिक्त कार्यभार भी था। अब उन्हें कुल्लू जिले की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरजीत सिंह राठौर सीनियर HAS अधिकारी है। इससे पहले उन्होंने लंबे समय तक सेक्रेटरी स्टेट इलेक्शन कमीशन के तौर पर सेवाएं दी है। जबकि आईपीएस अधिकारी अभिषेक एस मूलत राज्य तमिलनाडु के रहने वाले हैं। इससे पहले वह लोकभवन में गवर्नर के एडीसी और जिला किन्नौर के SP के रूप में सेवाए दे चुके हैं। मदन लाल को पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश एसपी कुल्लू मदन लाल (HPPS-2006), जो अब तक कुल्लू के एसपी थे, उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी नई तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। मदन लाल को 9 महीने पहले एसपी कुल्लू और अनुराग चंद को छह महीने पहले ही डीसी कुल्लू लगाया गया था। हाईकोर्ट ने ट्रांसफर करने के दे रखे है आदेश दरअसल, कि हिमाचल हाईकोर्ट ने डीसी और एसपी कुल्लू दोनों को कसौल में अवैध रेव पार्टी मामले में ट्रांसफर करने तथा दोनों पर एफआईआर करने के आदेश दे रखे है। इन आदेशों के खिलाफ दोनों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर मामले में तो दोनों अधिकारियों को आंशिक राहत दी है, लेकिन ट्रांसफर के हाईकोर्ट के आदेशों को सुप्रीम कोर्ट ने भी सही माना है। इसके बाद राज्य सरकार ने डीसी और एसपी दोनों को बदल डाला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *