Headlines

चतरा में सुनसान घर से 41 लाख का डोडा बरामद:लावालौंग के सतीटांड़ में पुलिस ने की कार्रवाई, तस्करों का नेटवर्क खंगाला जा रहा




चतरा जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। लावालौंग थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लाखों रुपये का डोडा बरामद किया है। यह डोडा एक सुनसान घर में छिपाकर रखा गया था। इसकी कीमत 41 लाख रुपये बताई जा रही है और इसका वजन 272 किलो है। पुलिस के अनुसार, इसे आगे सप्लाई करने की तैयारी थी। सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि 6 सितंबर को चतरा के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के मुताबिक, ग्राम सतीटांड़ से मरगड्डा की ओर जाने वाली सड़क के किनारे एक सुनसान मिट्टी के घर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ छिपाया गया था। एसपी के निर्देश पर लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार और सब-इंस्पेक्टर विधायक प्रसाद यादव के नेतृत्व में सशस्त्र बल ने उस जगह छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से 15 बोरों में पैक कुल 272.750 किलोग्राम डोडा बरामद हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *