Headlines

बामनवास नगरपालिका में 11 सितंबर को होगी वोटिंग:20 वार्ड के पार्षदों का होगा चुनाव, 14 सितंबर को होगी काउंटिंग




राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में निकाय चुनावों की घोषणा कर दी है। प्रदेश में 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी। सवाईमाधोपुर जिले की बामनवास नगर पालिका में दूसरे चरण में मतदान होगा। इसके बाद 14 सितंबर को वोटों की गिनती होगी। चुनावों की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इसके तहत, इन क्षेत्रों में अब कोई नई सरकारी घोषणा या विकास कार्य शुरू नहीं किए जा सकेंगे। 21 सितंबर को अध्यक्ष पद का होगा चुनाव अध्यक्ष पद के लिए लोक सूचना 15 सितंबर को जारी होगी, जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 17 सितंबर को होगी और अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 18 सितंबर निर्धारित है। इसी दिन अभ्यर्थिता वापसी का समय समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर को होगा। मतदान का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा और मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। इसके बाद, नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया 22 सितंबर को पूरी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *