![]()
मोगा जिले में बाघापुराना के हरिएवाला गांव में अज्ञात लुटेरों ने एक चरवाहे को तेजधार हथियार से घायल कर दिया। लुटेरे दो दर्जन से ज्यादा बकरियां छीनकर फरार हो गए। घायल चरवाहे बच्ची सिंह (42) की इलाज के दौरान फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। यह घटना नत्थूवाला गर्बी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले हरिएवाला गांव में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के सरपंच कुलवीर सिंह, पंचायत सदस्य और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल बच्ची सिंह को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था। पुलिस कर रही बकरियों और लुटेरों की तलााश थाना बाघापुराना के प्रभारी इंस्पेक्टर जनक राज ने बताया कि लुटेरों और बकरियों की तलाश की जा रही है। पुलिस को जल्द ही उनका सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस बकरियों के पदचिन्हों की भी जांच कर रही है, ताकि पता चल सके कि लुटेरे पैदल कहां तक गए और फिर किस गाड़ी से फरार हुए। इस मामले की जांच नत्थूवाला गर्बी पुलिस चौकी के इंचार्ज सहायक थानेदार सुरजीत सिंह कर रहे हैं। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इंस्पेक्टर जनक राज ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी लुटेरों को पकड़ने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस को जल्द ही लुटेरों का पता चलने की संभावना है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Source link
मोगा में चरवाहे पर हमला, बकरियां लूटी:व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, पुलिस बदमाशों की तलाश में दे रही दबिश
