Headlines

चैट-GPT और क्लाउड भारत सहित दुनियाभर में डाउन:पुरानी चैट गायब हुई, लॉग इन नहीं कर पा रहे यूजर्स




AI चैटबॉट चैट-जीपीटी और क्लाउड गुरुवार शाम को भारत समेत दुनियाभर में अचानक ठप हो गए। इस प्लेटफॉर्म के अचानक डाउन होने से हजारों यूजर्स प्रभावित हुए हैं। यूजर्स को लॉगिन, जवाब मिलने और पुरानी चैट को लोड करने में परेशानी आ रही, जिससे कई लोगों का काम बीच में ही रुक गया। चैट-जीपीटी के लिए अमेरिका में 36 हजार से ज्यादा शिकायतें ऑनलाइन आउटेज मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर पर 36 हजार से ज्यादा यूजर्स ने सबसे ज्यादा 8:41 बजे AI प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की। वहीं, भारत में अब तक 8:23 बजे सबसे ज्यादा करीब 3410 शिकायतें दर्ज की हैं। लगभग 81%, लोगों चैटजीपीटी यूज करने में परेशानी हो रही है, जबकि 8% ने लॉगिन में समस्या बताई है। अन्य 6% ने वेबसाइट के साथ समस्याओं की जानकारी दी है। यूजर्स को लॉगिन, जवाब मिलने और पुरानी चैट को लोड करने में परेशानी आ रही है।
यह खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *