Headlines

चोरी के आरोपी की बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई:5 घंटे बाद 8km दूर पहुंची पुलिस, थाना ले जाने के बाद भागा, डेढ़ घंटे बाद फिर अरेस्ट




भागलपुर में घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने उसे बिजली के खंभे में बांधकर उसकी पिटाई भी की। मामला शाहकुंड थाना क्षेत्र के सरौनी पंचायत के बघचप्पर गांव का है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी कई बार शाहकुंड पुलिस को दी, लेकिन 8 किलोमीटर तय करने में पुलिस ने 5 घंटे लगा दिए। घटना शुक्रवार रात करीब एक बजे की है। पुलिस सुबह 7 बजे के करीब मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस चोरी के आरोपी को थाना ले आई। आवश्यक कार्रवाई चल ही रही थी कि थाना के हाजत से कथित तौर पर चोर फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस डेढ़ घंटे तक फरार चोर की तलाश में चक्कर काटती रही। बाद में उसे बघचप्पर गांव से ही अरेस्ट किया गया। चार हजार रुपए कैश की चोरी की, रुपए बरामद गिरफ्तार युवक की पहचान किरणपुर निवासी राजेश यादव के पुत्र पीयूष कुमार के तौर पर की गई है। बीती रात एक बजे बजे के करीब वह चंद्रशेखर सिंह के घर चोरी करने के लिए गया था। उसने 4 हजार नगदी चोरी कर ली थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। रात होने के कारण ग्रामीणों ने सुबह होने का इंतजार किया। वहीं, सुबह जब पुलिस पहुंची तो उससे पहले उसकी तलाशी ली गई। उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। चोर के पास से लोगों ने रुपए भी बरामद कर लिए। आरोपी ने कहा- जेब में जबरदस्ती किसी ने रखा नशीला पदार्थ पकड़े गए युवक पीयूष कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह किरणपुर का रहने वाला है। उसने रात में एक घर में घुसकर चार हजार रुपये लेने की बात स्वीकार की और बताया कि बाद में रुपये वापस कर दिए थे। युवक ने कहा कि उसने नशे की हालत में रुपये लिए थे। पूछताछ में उसने शराब आदि का सेवन करने की बात कही, जबकि ब्राउन शुगर लेने से इनकार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीली सामग्री मिली। इस पर आरोपी ने कहा कि उक्त सामग्री दूसरे व्यक्ति की है और उसके जेब में जबरदस्ती रख दी गई थी। युवक ने यह भी बताया कि दो दिन पहले वह कुशमाहा में बालू को लेकर हुए विवाद में पकड़ा गया था। उसने कहा कि वह दूसरे व्यक्ति का बालू उठा रहा था और इसी दौरान विवाद हुआ। उसने बताया कि जिस जमीन से बालू उठाया जा रहा था, वह सरकारी जमीन थी। जिसके घर चोरी हुई उसने कहा- आरोपी पहले मेरा ट्रैक्टर चलाता था जिस घर में चोरी हुई, उसके मकान मालिक चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि रात करीब 12 बजे आरोपी घर में घुसा था। एक जगह 4000 हजार रुपए जबकि दूसरी जगह 38000 रुपए रखे थे। आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने 4000 रुपए की चोरी की थी। आरोपी आए दिन चोरी का घटना को अंजाम देता है। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले आरोपी मेरा ट्रैक्टर चलाता था। उन्होंने कहा कि जब आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त घर के सदस्य किसी फंक्शन में गए थे। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी घर में घुस गया। पकड़े जाने के बाद आरोपी पीयूष ने बताया कि उसने नशे की हालत में रुपए लिए थे। पूछताछ में उसने शराब आदि का सेवन करने की बात कही, जबकि ब्राउन शुगर लेने से इनकार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीली सामग्री मिली। इस पर युवक ने कहा कि उक्त सामग्री दूसरे व्यक्ति की है और उसके जेब में जबरदस्ती रख दी गई थी। वहीं, चंद्रशेखर के परिवार के सदस्य अतिदेव सिंह ने कहा कि हम लोगों ने रात करीब एक बजे आरोपी को पकड़ा था। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन को काफी देर तक फोन किया, लेकिन एक बार भी फोन रिसीव नहीं हुआ। डायल 112 ने कॉल रिसीव किया, लेकिन रात में कोई नहीं आया। वहीं, थानेदार पवन कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे दंडाधिकारी के पास पेश किया जाएगा। 1.5 ग्राम से कम मादक पदार्थ बरामद हुआ है। हाजत से भागने के सवाल पर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *