Headlines

कोरबा के मिनीमाता कॉलेज में चोरी का खुलासा,3 आरोपी गिरफ्तार:दो मामलों का खुलासा, कॉलेज में घुसकर खिड़कियां चुराई, चोरी का सामान जब्त




कोरबा पुलिस ने मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में हुई चोरी की दो घटनाओं का खुलासा किया है। मानिकपुर पुलिस ने मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की गई एल्युमीनियम की खिड़कियों के फ्रेम और चोरी में इस्तेमाल किया गया लोहे का सब्बल बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, चोर कॉलेज की इमारत में घुसकर पुरानी एल्युमीनियम की खिड़कियां चोरी कर ले गए थे। मामले में मानिकपुर चौकी में दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में तीनों के दोनों चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात सामने आई। उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सागर कश्यप (22), आकाश उरांव उर्फ टब्बरी (21) और ईश्वर बंजारे (21) शामिल हैं। तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को चोरी का सामान बेचते हुए या किसी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *