Headlines

छत्तीसगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट:उत्तर हिस्से के जिले भीगेंगे, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी खतरा




छत्तीसगढ़ में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि बिलासपुर जिले में कुछ जगह भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। अगले 2 दिन कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन तक मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। प्रदेश में 1 जून से अब तक सामान्य से 5% कम बारिश हुई है, जिसे मौसम विभाग ने सामान्य श्रेणी में रखा है। बिलासपुर में बारिश की तस्वीर देखिए… आज भी कई जगह बारिश, हेवी रेनफॉल का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश में कई जगह हल्की से मीडियम बारिश हो सकती है। कुछ जगह हेवी रेनफॉल और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। अगले 2 दिन भी कई जगह हल्की से मीडियम बारिश का फोरकास्ट है। इस दौरान कुछ जगह हेवी रेनफॉल के साथ थंडरस्टॉर्म और लाइटनिंग की एक्टिविटी हो सकती है। जगदलपुर और दुर्ग सबसे गर्म प्रदेश में सबसे ज्यादा मैक्सिमम टेंपरेचर 32.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर और दुर्ग में रिकॉर्ड हुआ। वहीं सबसे कम मिनिमम टेंपरेचर 22.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा। रायपुर में बादल, बारिश के आसार रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे जनरली क्लाउड रहेगा। बारिश या थंडरस्टॉर्म की संभावना है। मैक्सिमम टेंपरेचर करीब 33 डिग्री और मिनिमम टेंपरेचर 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अब तक 650.9 मिमी (25.6 इंच) बारिश, सामान्य से 5% कम छत्तीसगढ़ में मानसून की स्थिति जिलेवार अलग-अलग बनी हुई है। प्रदेश में अब तक 650.9 मिमी (25.6 इंच) बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 686.6 मिमी (27.0 इंच) होनी चाहिए थी। यानी राज्य स्तर पर बारिश 5% कम है। इसके बावजूद मौसम विभाग की श्रेणी में प्रदेश में बारिश सामान्य मानी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *