![]()
मथुरा के नौहझील थाना पुलिस ने शनिवार को वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिल, तीन रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट, काटी गई मोटरसाइकिलों के पुर्जे और एक लोडर वाहन बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की कई घटनाओं के खुलासे की उम्मीद है। थाना प्रभारी अन्जीश कुमार ने बताया कि कनुआ बाबा मंदिर के पास इब्राहिम की दुकान तक पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र की शाहजमाल निवासी चांद उर्फ आईया (21), नौहझील के बरौठ गांव निवासी सलमान (20), कस्बा नौहझील के सहसगढ़ी टोली निवासी राजू भगत (21) और टोली मोहल्ला निवासी इब्राहिम (49) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 मोटरसाइकिलों के अलावा तीन नंबर प्लेट और काटी गई बाइकों के पुर्जे बरामद किए हैं। चोरी के वाहनों और उनके पुर्जों को लाने-ले जाने में इस्तेमाल होने वाला एक लोडर भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार चांद उर्फ आईया के खिलाफ मथुरा के नौहझील, कोतवाली और शेरगढ़ थानों में वाहन चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। सलमान, राजू और इब्राहिम के खिलाफ भी नौहझील थाने में वाहन चोरी से जुड़े मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस बरामद मोटरसाइकिलों के वास्तविक मालिकों की पहचान करने और गिरोह से जुड़ी अन्य चोरी की घटनाओं की जानकारी जुटाने में लगी है।
Source link
नौहझील में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी पकड़े:10 बाइक, 3 नंबर प्लेट और एक लोडर बरामद
