Headlines

Madhya Pradesh BJP Controversy | Jitu Patwari Compared To Rakhi Sawant baat khari hai


मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा।

.

जीतू पटवारी की अभिनेत्री राखी सावंत से तुलना इंदौर में भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की तुलना राखी सावंत से की है। उन्होंने पटवारी को कांग्रेस की ‘मेल राखी सावंत’ बताया है।

दरअसल, जीतू पटवारी ने हाल ही में एक मंच पर सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल उतारी थी, यानी उनकी मिमिक्री की थी। सुमित मिश्रा इसी को लेकर पलटवार कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में एक कलाकार हैं राखी सावंत। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कोई गंभीरता से नहीं लेता, तो वे उटपटांग बातें करने लगती हैं। इसी तरह कांग्रेस में जब जीतू पटवारी को कोई गंभीरता से नहीं लेता, तो वे उलूल-जुलूल बातें करने लगते हैं और उलूल-जुलूल हरकतें करने लगते हैं।

अब खरी बात ये है कि जीतू पटवारी इस कमेंट पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं, ये तो पता नहीं। लेकिन भाजपा नेता की ये बात अगर राखी सावंत तक पहुंच गई, तो नेता जी का उनसे पंगा महंगा पड़ सकता है।

इंदौर में भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जीतू पटवारी की तुलना राखी सावंत से कर दी।

इंदौर में भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जीतू पटवारी की तुलना राखी सावंत से कर दी।

विरोधियों पर भाजपा विधायक के विवादित बोल भिंड के लहार से भाजपा विधायक अंबरीश शर्मा उर्फ गुड्डू विरोधियों पर जमकर बरसे। विरोधियों पर उनकी जुबान ऐसी चली कि मानो ब्रेक ही फेल हो गए हों। अपशब्द, चुनौती, चेतावनी और मां-बाप तक का जिक्र आ गया। अंबरीश शर्मा एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

‘अपने बाप की औलाद है तो सामने आकर दिखाए’… ‘अपनी मां का दूध पिया है तो सामने आकर निपट लो’… ‘अपने बाप से पूछ लेना कि मेरी ताकत क्या है’… जैसे शब्दों के इस्तेमाल से भी विधायक नहीं चूके।

दरअसल, हुआ यूं कि विधायक अंबरीश शर्मा को लेकर विरोधियों ने सोशल मीडिया पर कुछ कमेंट किए थे। विधायक इन्हीं कमेंट्स को लेकर पलटवार कर रहे थे। उनके शब्दों पर नारे और तालियां गूंजती रहीं तो विधायक भी जोश में बोलते चले गए।

अब खरी बात ये है कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप चलते रहते हैं। लेकिन माननीय विधायक हैं, जनप्रतिनिधि हैं और जिस कथित संस्कारी पार्टी से आते हैं, वहां कम से कम शब्दों की मर्यादा तो रखनी ही चाहिए थी।

भिंड के लहार से भाजपा विधायक अंबरीश शर्मा ने विरोधियों पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

भिंड के लहार से भाजपा विधायक अंबरीश शर्मा ने विरोधियों पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

‘इन मर्दों का क्या भरोसा’ नारे पर शिवराज की चिंता ‘एक कचौरी, दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा’… सड़कों और सोशल मीडिया पर गूंज रहे मर्दों के खिलाफ इस नारे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिंता जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?

उन्होंने कहा कि अगर बेटियां पुरुषों पर भरोसा नहीं कर पाएंगी तो समाज और देश कैसे आगे बढ़ेगा। उन्होंने पुरुषों, बेटों और उनके माता-पिता से आत्ममंथन करने की अपील की।

शिवराज सिंह चौहान भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आखिर ऐसी नौबत क्यों आई कि मेरी बेटियों को यह नारा लिखना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियों का मान-सम्मान और उनकी सुरक्षा केवल परिवार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि कई बार बेटियों को गलत नजरों से देखने वाले लोग अनजान नहीं, बल्कि जान-पहचान के ही होते हैं। ऐसे में पुरुषों, बेटों और उनके माता-पिता को भी आत्ममंथन करना होगा। शिवराज सिंह ने मां, बहन और बेटियों का सम्मान करने की नसीहत दी।

शिवराज ने कहा कि ‘एक कचौरी, दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा’ वाला नारा कभी सार्थक और सफल नहीं होना चाहिए। नारी उनके लिए मां के समान और बेटी देवी के समान है और उनके सम्मान व सुरक्षा के लिए वे हरसंभव प्रयास करते रहेंगे।

इन मर्दों का क्या भरोसा… इन नारे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिंता जताई।

इन मर्दों का क्या भरोसा… इन नारे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिंता जताई।

इनपुट सहयोग – अमित सालगट (इंदौर), विजय सिंह बघेल (भोपाल)

ये भी पढ़ें – डांस के बीच ढंकने पड़े मोदी-मोहन और शिवराज के चेहरे: पटवारी का डबल सेंचुरी का दावा

पार्टी विद डिफरेंस कही जाने वाली भाजपा के मंच पर भी कुछ डिफरेंस हो गया। चलते कार्यक्रम में मंच पर लगे नेताओं के फोटो को पर्दा लगाकर ढंकना पड़ा। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद इस वाकया की जमकर चर्चा हो रही है। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *