Headlines

सांसद बोले-ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न दिलाने का अभियान चलाया:विधायक हरीश चौधरी ने कहा- चुनाव आयुक्त चयन के नियम बदले




कांग्रेस पार्टी पूरे देश में चुनाव आयोग पर सड़क से लेकर विरोध कर रही है। शनिवार को बाड़मेर जिला कांग्रेस कार्यालय में मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और बायतु विधायक हरीश चौधरी, सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और सीनियर कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता कर मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन पर सवाल खड़े किए। कांग्रेस पार्टी 2 से 8 अक्टूबर तक जागरूकता वीक चला रही है। इसके तहत संविधान बचाओ, देश बचाओ, वोट बचाओ का नारा बुलंद करते हुए हर जिला मुख्यालय प्रेस कांफ्रेस की जा रही हैं। मीटिंगों के माध्यम से लोगों को मुद्दे समझाए जा रहे हैं। सांसद बोले- चुनाव आयुक्त को भारत रत्न देना चाहते हैं सांसद उम्मेदाराम ने कहा- बीजेपी चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने के लिए अभियान चला रही है। वे बीजेपी के पक्ष में काम कर रहे हैं। अलग-अलग एजेंडे चलाकर देश के लोगों का ध्यान भटका रहे हैं। आम लोगों को अपने मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। इसके अलावा वोटर लिस्ट के अलावा चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष होनी चाहिए। उसमें भी धांधली की जा रही है। पार्षदों को पुलिस प्रोटेक्शन में लोंगों को उठावना, बाड़ेबंदी में रखवाना। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव में सुनिश्योजित तरीके से बदमाशी की जा रही है। बायतु विधायक चौधरी ने कहा- बीते 10 माह चुनाव आयोग की जगह चुनाव आयुक्त जो भी कृत्य किए हैं, गैर संवैधानिक और गैर कानूनी हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा देना चाहिए। चयन के लिए और संरक्षण के लिए जो कानून बना उसमें बदलाव होना चाहिए। यह देश की मांग है। आयुक्त के चयन समेत अन्य नियम बदलें हरीश चौधरी ने कहा- साल 2023 में चुनाव आयोग की नियुक्त के नियमों में बदलाव हुआ है। पहले चुनाव आयुक्त के नियुक्त में प्रधानमंत्री, प्रतिपक्ष नेता और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के सदस्यों की कमेटी बहुमत के आधार पर चयन करती थी। इस कमेटी में परिवर्तन करते हुए सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की जगह पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से खुद के मंत्रिमंडल के सदस्य को शामिल किया गया है। यह अपने आप में दर्शाता है कि एक पक्षीय चुनाव आयुक्त के नियुक्त की व्यवस्था की गई है। चुनाव आयुक्त के पद या पद से हटने के बाद उनके खिलापु कोई कार्रवाई नहीं होने का फैसला किया गया, वो गलत है। इसका हमने उस समय हमने विरोध किया। हमारा एसआई का विरोध नहीं लेकिन गैर कानूनी तरीके से कर रहे विधायक ने कहा- अभी 60 प्रतिशत एसआईआर हुआ है। इसमें वोटरों के नाम डिलीट हुए है। अब देश जान चुका है। एसआईआर का विरोध नहीं है इसका गैर कानूनी तरीके से किया जा रहा है। आईटी विभाग को एआरओ का अधिकार देने का कहां पर नियम है। फॉर्म 6 कहां पर नियम है। तीन चुनाच आयुक्त की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त फैसला करें यह नियम कहां पर है। मेरे इन तीनों सवालों के उत्तर दे दें। बड़े स्तर पर हो रही है वोट चोरी सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा- देश में बड़े स्तर पर वोट चोरियां अलग-अलग तरीके से हो रही है। उनको लेकर राहुल गांधी ने आज से डेढ़ साल पहले पूरे देश में को बता दिया था कि किस तरीके देश में अलग-अलग जगह पर वोट चोरी हुए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से बड़े लेवल पर धांधली करके देश के लोगों को मताधिकार से वंचित करवाया है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो आने वाले दिनों में लोगों और लोकतंत्र पर बहुत बड़ा खतरा होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *