Headlines

छात्रा से छेड़खानी के आरोप पर स्कूल में हंगामा:गांव वालों ने घेरा, दरभंगा में 5 थाने की पुलिस पहुंची, शिक्षक घर से पकड़ा गया




दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के कोरा स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को एक छात्रा से छेड़खानी के आरोप को लेकर ग्रामीणों ने स्कूल का घेराव कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल परिसर में जुट गए। हंगामा बढ़ने पर स्कूल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आरोपी शिक्षक की पहचान राजेश कुमार पासवान, पिता-स्व. बौकू पासवान, निवासी भराठी, थाना सिमरी, जिला दरभंगा के रूप में हुई है। बताया गया है कि घटना के बाद सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने आरोपी शिक्षक को उसके घर से हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पहले भी शिकायत किए जाने का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में छात्रा के साथ छेड़खानी से जुड़ी इस तरह की शिकायत पहले भी कई बार की गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी बात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया। ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन से मामले में कार्रवाई की मांग की। एचएम पर शिक्षक को भगाने का आरोप इधर, हंगामा बढ़ता देख स्कूल के एचएम बिक्टूरी मोची पर आरोपी शिक्षक को स्कूल से भगाने का आरोप भी ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी शिक्षक को स्कूल परिसर से बाहर भेज दिया गया। चार थानों की पुलिस पहुंची, एसडीपीओ ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना पर सिंहवाड़ा, सिमरी, कमतौल और मब्बी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कमतौल एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। छात्रा और परिजनों से भी पूछताछ पुलिस छात्रा और उसके परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही ग्रामीणों द्वारा पूर्व में शिकायत किए जाने और स्कूल प्रबंधन की भूमिका से जुड़े आरोपों की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद स्पष्ट होगी पूरी स्थिति फिलहाल आरोपी शिक्षक पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है। छात्रा के साथ क्या घटना हुई, पूर्व में शिकायतें की गई थीं या नहीं और स्कूल प्रबंधन की भूमिका क्या रही, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *