Headlines

छिंदवाड़ा में ATM लूट की बड़ी साजिश नाकाम:खंडहर में जुटे बदमाशों पर पुलिस का छापा; हथियारों के साथ दो गिरफ्तार, दो फरार




छिंदवाड़ा जिले की देहात थाना पुलिस ने गुरुवार को खजरी शराब भट्टी के पास स्थित ATM में डकैती की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। पुलिस ने कारबोह डैम के पास एक खंडहर में घेराबंदी कर दो बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। एक विधि उल्लंघनकर्ता किशोर को भी संरक्षण में लिया गया है। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
देहात थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कारबोह डैम के पास स्थित खंडहर में 4-5 युवक जानलेवा हथियारों के साथ एकत्र हैं। वे रात 12 से 1 बजे के बीच खजरी शराब भट्टी के पास स्थित ATM में डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। साथ ही विरोध करने वाले किसी भी व्यक्ति की हत्या करने की बात भी कर रहे थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर खंडहर की घेराबंदी कर दी। मौके से तलवार, चाकू, हथौड़ी और लोहे की रॉड बरामद
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके कब्जे से डकैती में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार बरामद हुए। इनमें एक लोहे की धारदार तलवार, एक धारदार चाकू, एक हथौड़ी और एक लोहे की रॉड शामिल है। आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मामले
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार और फरार आरोपी पहले भी चोरी और मारपीट जैसी वारदातों में शामिल रहे हैं। गिरफ्तार और फरार आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में नीरज उर्फ टूटू उईके (18), निवासी ढीमराढाना, छिंदवाड़ा। राहुल टेकाम (19), निवासी ढीमराढाना, छिंदवाड़ा। वहीं संरक्षण में एक विधि उल्लंघनकर्ता किशोर है। इधर, परस उर्फ परसराम सूर्यवंशी, निवासी अमन कॉलोनी, कुकड़ाजगत। कटर उर्फ अभिषेक यादव, निवासी गुलाबरा, थाना कुंडीपुरा। दोनों फरार हैं। BNS और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 325/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 310(4), 310(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत सहित देहात थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *