![]()
पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के काराकाट बंदूआ गांव में बुधवार की देर शाम एक खूनी वारदात हुई। छेड़खानी का विरोध करने पर अपराधियों ने लड़की के पिता को गोली मार दी, जबकि मां और भाई पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीनों को इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। लड़की के भाई की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर किया गया है। घायलों के परिजनों ने बताया कि यह वारदात बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर की गई। आरोपियों में तबरेज एवं अबरेज आलम (पिता क्यूम मियां), गोखुला मियां (पिता मोहिब मियां), आजाद मियां (पिता स्व. सहीम मियां), क्यूम मियां (पिता रहमान मियां), शेरू मियां (पिता स्व. सहीम मियां), सोनू मियां (पिता इसराफिल मियां) और इमरान मियां (पिता अंजू मियां) समेत अन्य लोग शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी है। गांव में तनाव का माहौल है। चैनपुर थाना प्रभारी लाल जी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है। इधर जख्मी पिता का कहना है कि बेटी के छेड़खानी के संबंध में चैनपुर थाना को दो बार आवेदन दिया लेकिन कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की।
Source link
छेड़खानी का विरोध करने पर पिता को मारी गोली:मां और बेटे को चाकू से गोदा, पुलिस मामले की जांच में जुटी
