![]()
भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला कर दिया। शिरोमणि अकाली दल से अब गठबंधन के चांस लगभग न के बराबर रह गए। ऐसे में शिअद ने भी भाजपा को घेरना शुरू कर दिया। शिअद के टकसाली नेता महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने SIR प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि भाजपा इसके जरिए देश को सेकुलर राष्ट्र से हिंदू राष्ट्र बनाने की फिराक में है। महेशइंदर सिंह ग्रेवाल मलेरकोटला में ‘पिंड बचाओ पंजाब बचाओ’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे और वहां पर उन्होंने इस पर करीब 11 मिनट का भाषण दिया। महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने भाजपा और खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह को एक ही सोच का बताया। ग्रेवाल ने कहा कि गृह मंत्रालय कह रहा है कि पासपोर्ट सिटीजनशिप का प्रमाण नहीं है, यह सिर्फ ट्रैवल डॉक्यूमेंट है। यही बात अमृतपाल ने भी कही थी जब उनसे पूछा गया था कि आप बात खालिस्तान की करते हो और पासपोर्ट इंडियन रखा है, तो उन्होंने भी कहा था कि पासपोर्ट सिर्फ ट्रैवल डॉक्यूमेंट है। महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने मुस्लिम समुदाय के बीच कहा कि बांग्लादेशियों के बहाने भाजपा ने मुस्लिमों के नाम वोटर सूची से बाहर किए और अब अन्य लोगों को बाहर करना चाहती है। यह तब तक चलता रहेगा जब तक हम सचेत नहीं हो जाएंगे। ग्रेवाल ने देश की ज्यूडिशियरी से लेकर चुनाव आयोग तक सभी पर सवाल उठाए। महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने अपने भाषण में क्या-क्या कहा, सिलसिलेवार जानिए…
Source link
शिअद का आरोप-SIR से हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती भाजपा:महेशइंदर ग्रेवाल बोले-अल्पसंख्यकों की वोट काट रहे; बीजेपी और अमृतपाल की सोच एक जैसी
