![]()
भिवानी में शुक्रवार को बैंक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने भिवानी शहर में मार्च भी निकाला। वहीं हड़ताल के कारण बैंकों के गेट पर ताले व हड़ताल के पोस्टर लगे रहे। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉई एसोसिएशन और भिवानी के सचिव सत्यशील कौशिक, पवन घनघस व कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल की है। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे मुख्य मांग 5 दिवसीय वर्किंग की है। वर्ष 2023 में इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन के साथ समझौता हुआ था, लेकिन सरकार ने अभी तक इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है और तीन साल से लटकाए हुए है। परफॉर्मेंस लिंक इंसेंटिव का समझौता हुआ था
परफॉर्मेंस लिंक इंसेंटिव का भी समझौता हुआ था। समझौते के अनुसार बैंक के लाभ कमाने पर सभी कर्मचारियों को बराबर इंसेंटिव मिलना चाहिए था। लेकिन सरकार ने भेदभाव व कर्मचारियों को बांटने का प्रयास किया। सीनियर मैनेजर रैंक तक के कर्मचारियों को केवल 15 दिन का इंसेंटिव दिया, जबकि उच्च अधिकारियों को एक-एक साल का वेतन इंसेंटिव के रूप में दिया जा रहा है। मांग नहीं मानी तो अक्टूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल
उन्होंने कहा कि अभी तो कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल की गई है। अगर उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो 15 दिन के बाद 26 तारीख से तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। यदि फिर भी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो अक्टूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। बैंकों में नई भर्ती पर रोक लगी हुई है और कॉस्ट कटिंग के नाम पर कर्मचारियों के भत्ते काटे जा रहे हैं। पब्लिक सेक्टर बैंकों का तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर और सिस्टम कमजोर है।
Source link
भिवानी में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल:शहर में निकाला मार्च, गेटों पर लटके रहे ताले, लोगों के काम हुए प्रभावित
