Headlines

जन्मदिन पर काशी पहुंची दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता:देश की समृद्धि की कामना की, बोलीं-काशी भारत की सनातन चेतना का शाश्वत प्रकाश




दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अपने 52वें जन्मदिन पर काशी में अनादि, अविनाशी और मोक्षदायिनी बाबा श्री काशी विश्वनाथ एवं काशी के कोतवाल श्री काल भैरव के श्रीचरणों में पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि काशी भारत की सनातन चेतना का शाश्वत प्रकाश है। यहां हर कण में शिव हैं, हर श्वास में भक्ति है और हर पग पर अध्यात्म का स्पंदन अनुभव होता है। बाबा विश्वनाथ की कृपा और काल भैरव जी का संरक्षण अनादिकाल से इस पावन धरा और इसके भक्तों का संबल रहे हैं। देश की समृद्धि की कामना की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी पर अपनी असीम कृपा बनाए रखने, सभी को सुख, सौभाग्य, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद देने हेतु प्रार्थना की एवं कामना की कि भारत निरंतर वैभव, यश और नई उपलब्धियों के शिखर स्पर्श करता रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *