Headlines

सिरसा में लाइसेंसी पिस्टल चोरी का खुलासा:आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल, डैशबोर्ड से उठाकर ले गया था




सिरसा पुलिस ने कार के डैशबोर्ड से लाइसेंसी पिस्टल चोरी करने के मामले का खुलासा किया है। एबीवीटी स्टाफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई 32 बोर की पिस्टल बरामद कर ली है। यह घटना सिरसा के गांव किराड़कोट में हुई थी। गांव किराड़कोट निवासी अजीत पाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी लाइसेंसी 32 बोर पिस्टल कार के डैशबोर्ड में रखी थी। 23 जून को जांच करने पर पिस्टल गायब मिली। इसके बाद बड़ागुढ़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया था। लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर आरोपी को जेल भेजा मामले की जांच एबीवीटी स्टाफ को सौंपी गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। ढाणी सवाईपुर (बप्पा), जिला सिरसा निवासी सुमित कुमार पुत्र नंदलाल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली गई है। एबीवीटी स्टाफ के प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी ने कहा कि जिले में चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *