Headlines

जयपुर-पुणे एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कैंसिल:ऑपरेशनल कारणों का हवाला दिया, एयरपोर्ट पहुंचे पैसेंजर्स परेशान हुए




जयपुर से पुणे के बीच शुक्रवार को संचालित होने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान अचानक कैंसिल कर दी गई। इससे पैसेंजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइन ने फ्लाइट रद्द होने के पीछे ऑपरेशनल कारण बताए है। हालांकि, अचानक फ्लाइट कैंसिल होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले कई पैसेंजर्स पर असर पड़ा। दरअसल, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX – 2712 को जयपुर से दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर पुणे के लिए रवाना होना था। वहीं, पुणे से जयपुर आने वाली फ्लाइट IX – 2458 का शाम 4 बजकर 55 मिनट पर जयपुर पहुंचना था। लेकिन दोनों सेक्टर की उड़ानों का संचालन कैंसिल कर दिया गया। एयरपोर्ट पहुंचने पर फ्लाइट कैंसिल होने का पता चला फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना मिलने के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे पैसेंजर्स को निराश लौटना पड़ा। इनमें व्यावसायिक यात्रा, नौकरी, चिकित्सा, शिक्षा और पारिवारिक कारणों से पुणे जाने वाले पैसेंजर भी शामिल थे। एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से पैसेंजर्स को फ्लाइट कैंसिल होने के पीछे ऑपरेशनल कारण बताए गए हैं। हालांकि एयरलाइन ने पैसेंजर्स को वैकल्पिक उड़ान और रिफंड की सहूलियत दी है। बता दें कि पिछले कुछ समय से अलग-अलग एयरलाइन की उड़ानों में तकनीकी, परिचालन और मौसम संबंधी कारणों से बदलाव और कैंसिल होने की घटनाएं सामने आती रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *