![]()
जयपुर में तेज रफ्तार एक्टिवा आगे चल रहे कचरा संग्रहण हूपर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्टिवा के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक्टिवा सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दिल्ली रोड पर चुंगी सर्किल स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार- इरफान कुरैशी (36), अपनी पत्नी सीमा बानो, बेटे अजान (5) के साथ एक्टिवा पर एमडी रोड स्थित अपने पैतृक निवास से मानबाग जयसिंहपुरा खोर में जा रहे थे। हादसे के बाद इरफान कुरैशी और बेटे अजान के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद सीमा बानो बेहोश हो गई थीं। उन्हें इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में होश आने के बाद वह अपने पति और बच्चे की कुशलक्षेम पूछती रहीं, लेकिन उन्हें पति और बेटे की मौत की जानकारी नहीं थी। अब देखें हादसे के PHOTOS पत्नी के हाथ में हुआ फ्रैक्चर एसआई हरिओम के अनुसार- इरफान अपने परिवार के साथ मानबाग में रहता था। वह एमडी रोड स्थित पैतृक निवास से मानबाग स्थित घर जा रहा था। इरफान मीट बेचने का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। अजान उसका सबसे छोटा बेटा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए SMS मॉर्च्युरी में रखवाया। हूपर ड्राइवर मौके से फरार हादसे के बाद कचरा संग्रहण हूपर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी से जुड़े दस्तावेज और घटनास्थल के साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों गाड़ी जयपुर की ओर से आ रहे थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
जयपुर में तेज रफ्तार एक्टिवा हूपर से टकराई,पिता-पुत्र की मौत:स्कूटी के परखच्चे उड़े; घायल पत्नी अस्पताल में पति-बेटे के बारे में पूछती रही
