![]()
सोनीपत की जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी नेहा सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की समय-सारणी में बदलाव किया है। इसके तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 6 नवंबर 2026 को होगा।
.
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 30 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इन दावों और आपत्तियों के नोटिस चरण तथा उनके निपटान की प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2026 तक पूरी की जाएगी।
नेहा सिंह ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस संशोधित कार्यक्रम का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि नागरिक मतदाता सूची में अपने नाम और अन्य विवरणों की जांच करें और यदि आवश्यक हो तो निर्धारित अवधि के भीतर अपने दावे या आपत्तियां दाखिल करें।
इस पहल का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए और सूची में कोई त्रुटि न रहे।
