Headlines

जल्द आएगा यूक्रेन हमले में मारे गए सागर का शव:सांसद ने लिखा विदेश मंत्रालय को पत्र, शव को भारत लाने में हेल्प करेगा मदद पोर्टल




रूस-यूक्रेन हमले में मारे गए मर्चेंट नेवी के चीफ ऑफीसर सागर गुप्ता का शव भारत आने के लिए तैयार कर लिया गया है। शुक्रवार को साले शोभित ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिपिंग कंपनी की ओर से मैसेज मिला है। अफसरों ने भी बताया कि दो से तीन दिनों के भीतर शव दिल्ली पहुंच जाएगा, जिसके बाद वहां से कानपुर आए। 18 जुलाई को यूक्रेन ने किया था ड्रोन हमला मर्चेंट नेवी में कार्यरत चीफ आफीसर शास्त्री नगर ऊंचा पार्क निवासी सागर की वर्ष 2018 में डीजी शिपिंग के जरिए से नवी मुंबई के ठाणे स्थित एवन नेवीगेटर्स मरींस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में भर्ती हुई थी। पिछले महीने 14 जून को वह घर से निकले थे और तुर्की होते हुए रूस पहुंचे थे। रूस और यूक्रेन के बीच ब्लैक सी में युद्ध के दौरान 18 जुलाई को यूक्रेन ने ड्रोन से कार्गो शिप पर हमला कर दिया था, जिससे उसमें आग लगने से सागर की मौत हो गई। मर्चेंट नेवी ने 21 जुलाई को परिजनों घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया था। घटना के 14 दिन बीतने के बाद भी अब तक सागर का शव घर नहीं पहुंचा है। साले शोभित के मुताबिक डीजी शिपिंग से ने जल्द ही शव भेजने की बात कही है। वहीं जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने प्रोटेक्टर ऑफ इमीग्रांट्स विभाग के अधिकारियों से बात की। जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे प्रकरण की जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। विदेश मंत्रालय के मदद पोर्टल पर भी सागर गुप्ता के परिजनों की ओर से पंजीकरण किया गया है, जिसके बाद दो से तीन दिन के भीतर शव दिल्ली पहुंच जाएगा। पीड़ित परिवार की यह हैं प्रमुख मांगे वहीं चीफ आफीसर सागर गुप्ता के शव को वापस लाने की प्रक्रिया तेज करने के लिए सांसद रमेश अवस्थी ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने पीड़ित परिवार की मांगों, मृतक के शव को सम्मानपूर्वक सौंपे जाने, कांट्रेक्ट एग्रीमेंट की कॉपी परिजनों को उपलब्ध कराने, नौकरी दिलाने वाली एजेंसी में सिक्योरिटी डिपॉजिट की जांच कर परिवार के हवाले करने व बीमा पॉलिसी का संपूर्ण विवरण उपलब्ध कराने को लिखा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *