Headlines

जांजगीर-चांपा में नकली HP तेल जब्त, 3 दुकानें सील:हिंदुस्तान पेट्रोलियम के नाम पर बेच रहे थे, ढाई लाख का माल बरामद




जांजगीर-चांपा जिले में नकली उत्पादों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के नाम पर डुप्लीकेट तेल बेचने की शिकायत मिलने पर सिटी कोतवाली और चांपा पुलिस ने तीन संदिग्ध दुकानों पर छापा मारा। पुलिस की कार्रवाई में कुल 56 नग डुप्लीकेट तेल बरामद किया गया, जिसमें 44 बड़े बकेट और 12 छोटे केन शामिल हैं। जब्त किए गए इन उत्पादों की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। इस मामले में सुरेश कुमार अग्रवाल, अमन शर्मा और नीरज अग्रवाल को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, इन दुकानों से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के नाम और पैकिंग में नकली तेल बेचा जा रहा था। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क और सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस अब जब्त उत्पादों के दस्तावेजों और बिक्री संबंधी जानकारी की जांच कर रही है, साथ ही कंपनी से उत्पादों का सत्यापन भी कराया जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी नकली या डुप्लीकेट उत्पादों की बिक्री की जानकारी मिलती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डुप्लीकेट सामान के खिलाफ उनकी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *