Headlines

जालंधर पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क हादसा:राववाली के पास प्रदूषण चेक करवा रहे कैंटर को तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मारी, बड़ा हादसा टल गया




जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर राववाली स्थित एचपी पेट्रोल पंप और सरूप पब्लिक स्कूल के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां सड़क किनारे खड़े होकर गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ओवरस्पीड ट्राले ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई व्यक्ति घायल हुआ। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (SSF) की गश्ती टीम ने महज 8 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और हाईवे पर यातायात को सुचारू करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जालंधर से पठानकोट रोड पर स्थित राववाली इलाके में एचपी पेट्रोल पंप और सरूप पब्लिक स्कूल के समीप एक कैंटर (नंबर PB08ER7916) सड़क के किनारे खड़ा होकर अपना प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवा रहा था। इसी दौरान जालंधर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राले (नंबर PB10HV4935) के चालक ने तेज गति और लापरवाही के कारण वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और खड़े कैंटर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जोरदार धमाका और वाहनों का नुकसान टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर और ट्राला दोनों वाहनों के अगले व पिछले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के वक्त तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार, राहगीर और पेट्रोल पंप कर्मचारी तुरंत मौके की ओर भागे। गनीमत यह रही कि दोनों गाड़ियों के चालकों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सड़क सुरक्षा बल (SSF) का त्वरित एक्शन हादसे की सूचना शाम लगभग 06:34 बजे एमडीटी (MDT) डिवाइस के माध्यम से सड़क सुरक्षा बल (SSF) की टीम को प्राप्त हुई । रूट पर तैनात एसएसएफ गश्ती दल ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 8 मिनट में शाम 06:42 बजे दुर्घटनास्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। टीम ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सुरक्षित किनारे कराकर रास्ता साफ करवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और चालकों की जानकारी एसएसएफ टीम द्वारा की गई शुरुआती जांच के अनुसार, दुर्घटना में शामिल वाहनों का विवरण पंजीकरण संख्या PB10HV4935, जिसे सुखदीप सिंह पुत्र मेहर सिंह, निवासी दीवाला (लुधियाना) चला रहा था। और दुसरा वाहन पंजीकरण संख्या PB08ER7916, जिसे दिलजीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी गली नंबर 1, संजय गांधी नगर, फोकल पॉइंट, जालंधर चला रहा था पुलिस जांच शुरु घटनास्थल पर स्थिति को सामान्य करने के बाद एसएसएफ टीम द्वारा पूरे मामले की जानकारी संबंधित थाना मकसूदां के जांच अधिकारी (IO) योगराज को दी गई। थाना मकसूदां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और हादसे के कारणों की आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *