Headlines

जालंधर में आम भरा कैंटर अज्ञात वाहन से टकराया:चालक झपकी आने से हुआ हादसा, दूसरा ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार




जालंधर में जेसी रिसोर्ट ओवरब्रिज के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ आम से भरे एक कैंटर की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे में कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गश्त (पेट्रोलिंग) के दौरान उनकी टीम ने ओवरब्रिज पर दुर्घटनाग्रस्त कैंटर को देखा। हरियाणा नंबर का यह कैंटर सहारनपुर से आम लादकर अमृतसर की ओर जा रहा था, जिसे समीर नाम का चालक चला रहा था। चालक को नींद आने के कारण हुआ हादसा चालक समीर के अनुसार, वाहन चलाते समय अचानक उसे नींद की झपकी आ गई, जिसके कारण कैंटर बेकाबू होकर आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से जा टकराया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही SSF टीम ने कार्रवाई की और थाना गोराया के ड्यूटी अफसर को सूचित किया। एसएसफ के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि यातायात को बाधित होने से रोकने के लिए कैंटर को सड़क किनारे करवाया गया और सुरक्षा कोन लगाकर यातायात सुचारु रूप से बहाल किया गया।फिलहाल, पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *