Headlines

जालंधर में लोहा कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर लूट:72 लाख रुपये नकद की लूट, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश




जालंधर के सूर्या एंक्लेव के रहने वाले लोहा कारोबारी ललित मित्तल के साथ सोमवार रात एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। टांडा रोड से अपने घर लौट रहे कारोबारी की कार को बदमाशों ने ओवरटेक करके रोका और लोहे की रॉड से शीशा तोड़कर नकदी से भरे दो बैग लेकर फरार हो गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक दोनों बैग में करीब 72 लाख रुपये नकद थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
टांडा रोड से घर लौट रहे थे कारोबारी जानकारी के मुताबिक, पीड़ित ललित मित्तल का टांडा रोड पर लोहे का कारोबार है। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी कार में दो बैग रखकर टांडा रोड स्थित अपनी दुकान से सूर्या एंक्लेव स्थित अपने घर के लिए निकले थे। बदमाशों ने किया था पीछा पुलिस की शुरुआती जांच और घटना के तरीके से यह आशंका जताई जा रही है कि बदमाश पहले से ही कारोबारी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। माना जा रहा है कि अपराधियों ने टांडा रोड से ही उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया था। कार के आगे गाड़ी अड़ाकर रोका रास्ता जब कारोबारी काजी मंडी से होते हुए सूर्या एंक्लेव के मोड़ के पास पहुंचे, तो बदमाशों ने अपनी गाड़ी उनकी कार के ठीक आगे अड़ा दी। इससे कारोबारी की कार रुक गई और वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही अपराधी सक्रिय हो गए। लोहे की रॉड से तोड़ा शीशा आरोप है कि बदमाश तुरंत अपनी कार से बाहर निकले और ललित मित्तल की कार पर हमला बोल दिया। उन्होंने हाथ में पकड़ी लोहे की रॉड से कार का शीशा तोड़ दिया और अंदर रखे दोनों बैग जबरन निकाल लिए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बैग में थे करीब 72 लाख रुपये प्राथमिक जानकारी सामने आ रही है कि लूटे गए दोनों बैगों में करीब 72 लाख रुपये की भारी-भरकम नकदी थी। हालांकि, कारोबारी ललित मित्तल का कहना है कि उन्हें सटीक रकम की पूरी जानकारी सुबह ही मिल पाएगी, क्योंकि उनके एकाउंटेंट ने पैसे गिनकर गाड़ी में रखे थे। पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस और कई वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उनका सुराग लगाने के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस उन सभी रास्तों की भी जांच कर रही है जहां से कारोबारी की कार गुजरी थी, ताकि बदमाशों के रूट का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *