Headlines

हिमाचल के 10 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी:नदी-नालों से दूर रहने की एडवाइजरी, 23 अगस्त से कमजोर पड़ेगा मानसून




हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने राज्य के 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और नदी-नालों व लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा न करने और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। IMD के अनुसार, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट, जबकि ऊना, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू, सोलन और शिमला में यलो अलर्ट जारी किया गया है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति में फिलहाल बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी गई है। 23 अगस्त से कमजोर पड़ेगा मानसून प्रदेश में 22 अगस्त तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कुछेक भागों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। मगर 23 अगस्त से मानसून कमजोर पड़ सकता है। मानसून सीजन में सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश राज्य में अब तक मानसून सीजन में सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश हुई है। IMD के मुताबिक 1 जून से 17 अगस्त के बीच हिमाचल में सामान्य तौर पर 519.5 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार 469.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 994 करोड़ की संपत्ति तबाह, 196 की मौत प्रदेश में मानसून में अब तक की बारिश से 994 करोड़ रुपए की सरकारी व प्राइवेट संपत्ति तबाह हो चुकी है। सबसे ज्यादा 744 करोड़ रुपए की संपत्ति अकेले पीडब्ल्यूडी की नष्ट हुई है। राज्य में मानसून सीजन के दौरान 196 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 116 की मौत सड़क दुर्घटनाओं में गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *