![]()
बारां जिला एवं सेशन न्यायाधीश सत्यनारायण टेलर ने आज शाम छबड़ा उप कारागृह का औचक निरीक्षण किया। वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बारां के अध्यक्ष भी हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की बैरकों, भोजनालय, सुरक्षा व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं को देखा। उन्होंने कैदियों से सीधे बात की, उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें जेल में मिलने वाली सुविधाओं व कानूनी अधिकारों के बारे में बताया। बातचीत में कैदियों ने बताया कि जेल की सभी व्यवस्थाएं ठीक और संतोषजनक हैं। जिला जज ने उनसे चिकित्सा व्यवस्था, खान-पान और कोर्ट में पैरवी से जुड़ी जरूरतों के बारे में भी पूछा। उन्होंने जेलर को कैदियों की मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और रहने की व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीजे अविनाश चौधरी, प्रोटोकॉल अधिकारी भूपेन्द्र योगी और लिपिक बलराम मीणा भी मौजूद थे। अविनाश चौधरी तालुका विधिक सेवा समिति छबड़ा के अध्यक्ष भी हैं।
Source link
जिला जज ने छबड़ा जेल का औचक निरीक्षण किया:कैदियों से बात कर सुनीं समस्याएं, बैरकों और भोजनालय का जायजा लिया
