Headlines

जींद की महिला से रोहतक के युवक ने किया रेप:पारिवारिक कलह के दौरान बढ़ी नजदीकी; वीडियो बनाकर 3 साल तक ब्लैकमेल किया




जींद जिले के सफीदों क्षेत्र में एक महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और तीन साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रोहतक के एक युवक ने उसके आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें बनाईं, फिर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण किया। 2022 में हुई थी पहचान, विरोध करने पर धमकाया 33 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में उसकी मुलाकात रोहतक के माता दरवाजा कॉलोनी निवासी हरजीत रोहिल्ला से हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और धोखे से उसकी अश्लील वीडियो व तस्वीरें बना लीं। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड करने और उसे जान से मारने की धमकियां देना शुरू कर दिया। बदनामी और डर के साए में आरोपी करीब तीन साल तक महिला का यौन शोषण करता रहा। पारिवारिक कलह के बाद आई थी संपर्क में शिकायत के अनुसार, महिला की शादी वर्ष 2011 में करनाल के एक युवक के साथ हुई थी। हालांकि, पति की शराब की लत और मारपीट के कारण उनके वैवाहिक जीवन में तनाव रहने लगा। वर्ष 2020 में वह संदीप नामक व्यक्ति के संपर्क में आई और रोहतक में रहने लगी, जहाँ उसने चिड़ी गांव के मिस्त्री संदीप और मुरली के साथ काम करना शुरू किया। इसी दौरान उसकी पहचान मुख्य आरोपी हरजीत से हुई थी। आरोपी के लगातार उत्पीड़न और बदनामी के डर से तंग आकर महिला करीब नौ महीने पहले अपने पति के साथ रोहतक छोड़कर सफीदों आ गई और पुरानी चुंगी स्थित एक मकान में किराये पर रहने लगी। पुलिस ने दर्ज किया केस सफीदों शहर थाना प्रभारी राजकुमार राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चूंकि पूरी घटना और अपराध स्थल रोहतक पुलिस क्षेत्राधिकार से संबंधित है, इसलिए मामले की आगे की जांच और नियमानुसार कार्रवाई के लिए एफआईआर की फाइल रोहतक पुलिस को भेज दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *