Headlines

झारखंड में आज मध्यम दर्जे की हो सकती है बारिश:वज्रपात का भी अलर्ट, 50km/h की रफ्तार से चल सकती है हवा; बढ़ सकता है तापमान




झारखंड के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सामान्यत आसमान में बादल छाए रहेंगे और राज्य के अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन होने की प्रबल संभावना है। साथ ही वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। 40-50km/h की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। राज्य में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में (2-3) डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। इसके बाद उसके अगले दो दिनों में इसमें (2-3) डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। सर्वाधिक बारिश तंतनगर में दर्ज वहीं, राज्य में अब तक सामान्य से 25% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य में लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश 37.2 एमएम तंतनगर (पश्चिमी सिंहभूम) में दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस कांके में दर्ज की गई। अब भी झारखंड में 25% कम बारिश 1 जून से 30 जुलाई तक बारिश के आंकड़े बताते हैं कि राज्य में 499.3 मिमी की जगह मात्र 372.6 मिमी वर्षा हुई है। यह अब भी औसतन 25% कम है। कई जिलों में स्थिति और भी खराब है, जहां 50% से अधिक तक बारिश की कमी दर्ज की गई है। सबसे अधिक कमी चतरा (-62%), गढ़वा (-62%), पाकुड़ (-58%), देवघर (-55%) और गोड्डा (-48%) में है। बोकारो (-36%), गिरिडीह (-45%), कोडरमा (-48%) और पलामू (-43%) जैसे जिलों में भी हालात संतोषजनक नहीं हैं। दूसरी ओर कुछ जिलों में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही है, जहां पश्चिमी सिंहभूम में 18% अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि सिमडेगा (-1%) और सरायकेला-खरसावां (-6%) सामान्य के करीब रहे। राजधानी रांची में भी अब तक 15% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग का मानना है कि आगामी दिनों में मानसून की सक्रियता बढ़ने से इस कमी की आंशिक भरपाई हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *