![]()
आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने घटना में इस्तेमाल तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। बता दें कि बुधवार कि रात को थाना अछनेरा में तहरीर दी गई थी कि वादी के साले की उसी दिन गांव के रिंकू, रोहित और जाकिर ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस पर थाना अछनेरा में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गईं। मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम सांथा स्थित गौशाला के पास से 3 आरोपियों को दबोच लिया ये है पूरा मामला आगरा के अछनेरा के ताजपुर नगरिया गांव में बुधवार रात जीजा के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सोशल मीडिया स्टेटस को लेकर हुई रंजिश की वजह से हुई। पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही तीनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक ओमप्रकाश (28) पुत्र राजस्थान के भरतपुर जिले के कुम्हेर का रहने वाला था। वह पिछले दो साल से अलीगढ़ में मजदूरी करता था। 8 दिन पहले वह अछनेरा के ताजपुर नगरिया स्थित अपने जीजा पूरन सिंह के घर आया था। स्टेटस पर हुआ था विवाद
पुलिस जांच में सामने आया कि एक सप्ताह पहले ओमप्रकाश के साथी विष्णु ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटस लगाया था। इस स्टेटस को लेकर गांव के ही दो किशोरों से उनका विवाद हो गया था। इसी दौरान ओमप्रकाश ने एक 16 साल के किशोर को थप्पड़ मार दिया था। कुछ लोगों के बीच-बचाव से मामला उस वक्त शांत हो गया था, लेकिन किशोर इस बात की खुन्नस रखे हुए था। मंदिर के पास रची साजिश
बुधवार रात करीब 8 बजे ओमप्रकाश गांव से टहलते हुए करीब एक किलोमीटर दूर कुलदेवी मंदिर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान वही किशोर अपने एक नाबालिग साथी और तीसरे आरोपी के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि पहले तीनों ने ओमप्रकाश से गाली-गलौज की और फिर एक आरोपी ने तमंचे से गोली चला दी। गोली लगते ही ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने भाग रहे आरोपियों के एक पिता को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
Source link
जीजा के घर युवक की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार:स्टेटस लगाने की वजह से हुआ था विवाद, तमंचा-कारतूस बरामद, 24 घंटे में हत्या का किया खुलासा
