Headlines

Bhavnagar Poisonous Liquor Case | Main Accused Raees Arrested In Ujjain


गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब पीने के कारण हुई 9 लोगों की मौत के मामले में गुजरात पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी रईस को उज्जैन से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रईस की ससुराल भोपाल के करोंद इलाके में है। उसका नाम सामने आने के बाद से ही पुलिस

.

मुरैना का नरेंद्र था एक्सपर्ट

जांच के दौरान मुरैना निवासी नरेंद्र यादव उर्फ ‘डॉक्टर’ की भूमिका भी उजागर हुई है। पुलिस के अनुसार, रईस नरेंद्र की अवैध शराब बनाने में हासिल महारत से अच्छी तरह वाकिफ था, इसलिए उसने नरेंद्र को गुजरात आमंत्रित किया था। वहां दोनों ने भावनगर के स्थानीय शराब तस्कर गौतम सोलंकी के साथ हाथ मिला लिया।

आरोप है कि नरेंद्र और उसके साथियों की मौजूदगी में जहरीली शराब की 25 पेटियां तैयार की गई थीं। यही शराब पीने की वजह से लोगों की जान गई। विडंबना यह रही कि खुद नरेंद्र ने भी वही शराब पी, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

FSL (फॉरेंसिक) जांच में भी पुष्टि हुई है कि जप्त किए गए शराब के नमूनों में 38.59% मिथाइल अल्कोहल (मेथनॉल) और मात्र 0.94% इथाइल अल्कोहल (एथेनॉल) पाया गया।

नरेंद्र को कहते थे डॉक्टर

मुरैना के डूंगरपुर किरार गांव का रहने वाला नरेंद्र नकली शराब तैयार करने में बेहद माहिर था, इसी कारण उसे ‘डॉक्टर’ कहा जाने लगा। हालांकि उसके परिवार का दावा है कि वह सामान्य मजदूर था और 15 अगस्त को पहली बार काम के सिलसिले में गुजरात गया था।

मौत के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचित किए उसका शव मुरैना ले आए थे। इस पर गुजरात पुलिस ने मुरैना पुलिस से शव वापस भेजने को कहा, लेकिन परिजनों के कड़े विरोध के बाद स्थानीय स्तर पर ही पोस्टमार्टम संपन्न कराया गया।

5 साल पहले मुरैना में भी हुई थीं 24 मौतें

मुरैना जिले में 10 जनवरी 2021 को ज़हरीली शराब पीने से 24 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। अब भावनगर कांड में नरेंद्र का नाम जुड़ने से मध्य प्रदेश और गुजरात के बीच फैले इस नेटवर्क की जांच और संवेदनशील हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…

जहरीली शराब मामले में कांग्रेस का आबकारी कार्यालय पर धरना

गुजरात में जहरीली शराब से हुई मौतों का मामला अब उज्जैन में भी राजनीतिक रंग ले चुका है। गुरुवार को उज्जैन जिला कांग्रेस ने रेलवे स्टेशन स्थित आबकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अधिकारियों से लगभग एक घंटे तक मामले को लेकर सवाल-जवाब किए।पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *