![]()
मोहाली के जीरकपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक कार पर बिजली के दो खंभे गिर गए, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार सवार पति-पत्नी और उनके 2 छोटे बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि चारों बाल-बाल बच गए, हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही मौके पर इलाके के लोग और पुलिसकर्मी पहुंच गए। लोगों का कहना है कि यह इलाके की एक गंभीर समस्या है। इस पर प्राथमिकता के आधार पर एक्शन होना चाहिए। अब तीन प्वाइंट में जानिए पूरे मामले को अचानक गाड़ी पर गिरे दो खंभे यह हादसा जीरकपुर-पटियाला रोड पर हुआ है। गोपाल स्वीट्स के सामने हाई ग्राउंड रोड पर PB-65-BH-5865 नंबर की एक कार पर अचानक बिजली के दो खंभे गिर गए। कार सवार रवि कुमार ने बताया कि सड़क पर बिजली की तार ढीली लटक रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रक में तार फंस गई और खिंचती चली गई। तार पर जोर पड़ने के कारण उससे जुड़ा बिजली का खंभा जड़ से उखड़कर उनकी चलती कार के ऊपर जा गिरा। अचानक हुए हादसे से कार में सवार परिवार घबरा गया।
खंभा गिरने की आवाज सुनकर लोग आए
खंभा गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कार में सवार परिवार की मदद की और घटना की सूचना पुलिस तथा संबंधित विभाग को दी। सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF), पुलिस और पावरकॉम की टीमें मौके पर पहुंचीं। हादसे के कारण सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने बिजली के खंभे की मजबूती और उसे जमीन में लगाने के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि खंभा सीधे कार के यात्री हिस्से पर गिरता तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। दिन में होता तो नुकसान ज्यादा प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बिजली की तारें किसी बाहरी वाहन में फंस गई थीं। वाहन के आगे बढ़ने से तारों में खिंचाव आया, जिससे बिजली के खंभे गिर गए। इनमें से दो खंभे सीधे कार पर गिरे। हालांकि, इस हादसे में कार सवारों को गंभीर चोटें नहीं आईं। अगर यह हादसा दिन के समय होता तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। लंबा जाम लग गया खंभे और तार सड़क पर गिरने से हाई ग्राउंड रोड पर लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर एसएसएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने यातायात को नियंत्रित किया और सड़क से खंभों व तारों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर स्थिति अस्त-व्यस्त हो गई। पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि बिजली की तारें किस वाहन में फंसी थीं और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई।
Source link
जीरकपुर में चलती कार पर गिरे बिजली के दो खंभे:कार सवार एक परिवार के चार लोग बच्चे, पुलिस मामल की जांच में जुटी
