![]()
पठानकोट में मंगलवार को दो बुजुर्ग हाई वोल्टेज बिजली के 200 फीट ऊंचे पोल पर चढ़ गए। बुजुर्गों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया जाता, वे नीचे नहीं उतरेंगे। मौके पर संघर्ष कमेटी के सदस्य और लोग जमा हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल कोई अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रदर्शनकारियों से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है। मांगों का स्थायी समाधान नहीं हुआ डैम बैराज औसती संघर्ष कमेटी जैनी जुगियाल के सदस्य कुलविंदर सिंह (81) और शर्म सिंह (85) पठानकोट के डिप्टी कमिश्नर की रिहाइश के पास स्थित बिजली के खंभे पर जाकर बैठ गए हैं। संघर्ष कमेटी के सदस्यों का कहना है कि हर बार प्रदर्शन के दौरान प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया जाता है, लेकिन बाद में उनकी मांगों का स्थायी समाधान नहीं हो पाता। बार-बार के आश्वासनों से परेशान होकर उठाया कदम गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब इन बुजुर्गों ने इस तरह विरोध प्रदर्शन किया हो। इससे पहले भी दोनों बुजुर्ग दो बार बिजली के खंभों, टावरों और पानी की टंकियों पर चढ़कर प्रदर्शन कर चुके हैं। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं।
Source link
पठानकोट में बिजली पोल पर चढ़े बुजुर्ग:बोले- मांगें पूरी नहीं होने तक नीचे नहीं उतरेंगे, बार-बार आश्वासन से नाराज; 200 फीट ऊंचा है
