Headlines

जीरा में प्लाईवुड दुकान पर फायरिंग का मामला सुलझा:4 आरोपी गिरफ्तार, दुकान कर्मचारी ने रची थी 50 लाख की साजिश




फिरोजपुर के जीरा में बीती 13 सितंबर को अमन जैन की प्लाईवुड दुकान पर हुई फायरिंग का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों बलविंदर सिंह, तुषार, जशन और पुष्पिंदर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, दुकान पर काम करने वाले बलविंदर सिंह ने ही 50 लाख रुपए मांगने की साजिश रची थी। बलविंदर सिंह की अमन जैन से किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश थी। इसी वजह से उसने अमन जैन से पैसे ऐंठने की योजना बनाई। मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे आरोपी एसपी मनजीत सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अमन जैन की दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने वहां फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद एसएसपी फिरोजपुर ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाईं।डीएसपी जीरा, डीएसपी जसपाल सिंह, सीआईए जीरा और थाना सिटी जीरा की टीमों ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया। पुलिस जांच में सामने आया कि दुकान के कर्मचारी बलविंदर सिंह की भी इस साजिश में भूमिका थी। पिस्टल, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद
पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों ने मिलकर फायरिंग की साजिश रची थी। इसके बाद दो आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुकान पर पहुंचे और फायरिंग कर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक और व्यक्ति की भूमिका सामने आई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *