Headlines

धनबाद-किऊल रेलखंड पर मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द:21 से 4 अक्टूबर तक परिचालन प्रभावित, बोकारो से गुजरने वाली कई ट्रेनें डायवर्ट




बोकारो। रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सुरक्षा बेहतर करने के लिए 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक धनबाद और किऊल-मोकामा रेलखंड पर कई विकास कार्य किए जाएंगे। इस वजह से बोकारो रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ेगा। मुगमा स्टेशन पर 21 से 27 सितंबर तक यार्ड री-मॉडलिंग और प्री-नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। वहीं, मोकामा में राजेंद्र पुल के पास नए डबल लाइन रेल पुल को मौजूदा नेटवर्क से जोड़ने का काम भी किया जा रहा है। रेलवे के मुताबिक, इस दौरान राउरकेला-जयनगर और जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। यात्रियों से गुजारिश की गई है कि वे यात्रा से पहले 139 या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पर ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *