Headlines

जेएससीए से 2 सदस्य आउट:एजीएम में ऑडिटेड लेखा-जोखा सर्वसम्मति से पास, विशेष आमसभा की कार्यवाही को भी मंजूरी दी गई




एसबी सिंह और एसए रहमान की सदस्यता खत्म झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की वार्षिक आमसभा (एजीएम) रविवार को रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में हुई। बैठक में झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस वीरेंद्र सिंह को जेएससीए का ओम्बड्समैन (लोकपाल) और एथिक्स ऑफिसर नामित किया गया। वहीं, एसबी सिंह और एसए रहमान की सदस्यता खत्म करने के फैसले की भी एजीएम ने पुष्टि कर दी। आमसभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने की। उपाध्यक्ष संजय पांडेय, मानद सचिव सौरभ तिवारी, मानद कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष और मानद संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम समेत प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। राज्यभर से करीब 400 सदस्य एजीएम में शामिल हुए। बैठक में पिछली वार्षिक आमसभा की कार्यवाही की पुष्टि की गई। इसके अलावा 25 अगस्त 2026 को हुई विशेष आमसभा की कार्यवाही को भी सदस्यों ने मंजूरी दी।
एजीएम में कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की ओर से पिछले एक साल में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों को सदस्यों के सामने रखा गया। पुरुष-महिला टीमों के चयनकर्ताओं के नाम घोषित मानद सचिव सौरभ तिवारी ने पिछले वर्ष संघ, खिलाड़ियों और टीमों की उपलब्धियां सदस्यों के सामने रखीं। उन्होंने जेएससीए के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चैंपियन बनने की उपलब्धि का खास तौर पर उल्लेख किया। इसके साथ ही आगामी सत्र के लिए पुरुष और महिला टीमों की चयन समितियों की घोषणा की गई।
सीनियर मेंस सेलेक्शन कमेटी : मनीष वर्द्धन (चेयरमैन), अजय कुमार यादव, सोनू सिंह व आमिर हाशमी।
जूनियर मेंस सेलेक्शन कमेटी : कौशल सिंह (चेयरमैन), संजीव गुप्ता, देबोब्रत दास और राजेश कुमार झा।
विमेंस सेलेक्शन कमेटी : कविता रॉय (चेयरमैन), शाहिद खान, मनोज कुमार सिंह, मिथुन मुखर्जी और पप्पू सिंह। फ्री पास बांटने में हुई गड़बड़ी की जांच की मांग जेएससीए के पूर्व पिच क्यूरेटर और सदस्यता से निष्कासित एसबी सिंह ने 30 नवंबर 2025 को रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मैच के टिकट वितरण में कथित अनियमितता की जांच की मांग की है। उन्होंने एसएसपी को ईमेल भेजकर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच कराने और एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया है। शिकायत में सौरभ तिवारी, अमिताव घोष, संजय पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों और टिकटिंग एजेंसी से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की मांग की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *