![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन सिंदुर पार्क में हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी शामिल हुए। इस अवसर पर सिंदूर पार्क में लगभग 40 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। गुरूवार की शाम 7 बजे सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर रायगढ़ शहर के सिंदूर पार्क 40 हजार से अधिक दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में पहला दीप प्रदेश के वित्तमंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी जलाया। इसके बाद पूरे दिया से पार्क जगमगा उठा। इस अवसर पर मंत्री ओपी चैधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिवस को हम सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। इस साल का जन्मदिवस और भी विशेष हो जाता है। राज्य के प्रमुख के रूप व राष्ट्र के प्रमुख के रूप में इस वर्ष 25 साल के अपने राष्ट्र के नाम सेवा को भी पूरा कर रहे हैं। भारत के लोकतंत्र में ऐसा कर पाने वाले वे देष के पहले व्यक्ति होंगे। हम सब का सौभाग्य है कि ऐसा व्यक्तित्व, ऐसा नेतृत्व भारत को मिला हुआ है। इस अवसर पर हम उनके जन्मदिन को एक सेलिब्रेशन के रूप में नहीं बल्कि सेवा के रूप में मनाया जा रहा है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों न्योता भोज
सेवा संकल्प अभियान के तहत पुसौर विकासखंड के स्कूलों में न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन के साथ खीर, पूरी, हलवा, फल और पौष्टिक मिष्ठान परोसे गए। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और शाला प्रबंधन समितियों के सदस्यों ने भी सहभागिता निभाई और बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन करते नजर आए। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के साथ अशासकीय विद्यालयों में भी बच्चों को फल और मिठाई वितरित की गई।
Source link
रायगढ़ में सिंदुर पार्क में 40 हजार दीप जले:सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, मंत्री ओपी चौधरी भी हुए शामिल, बोले- सेवा के रूप में मना रहे
