Headlines

रानियां अनाज मंडी में दो गुटों में झगड़ा:तेजधार हथियार लगने से युवक घायल, मोबाइल चैटिंग को लेकर हुआ विवाद




सिरसा जिले में रानियां की अनाज मंडी में गुरुवार देर शाम दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान कुछ अज्ञात युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, यह झगड़ा मोबाइल चैटिंग को लेकर हुआ था। इस विवाद को सुलझाने के लिए एक पंचायत बुलाई गई थी। इसी पंचायत के दौरान करीब 6-7 अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। घायल युवक सिरसा रेफर झगड़े में माधोसिंघाना निवासी अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। अमन अविवाहित है। उसे तुरंत रानियां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे सिरसा रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *