Headlines

जोधपुर में अवैध डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार:बजरी खनन को लेकर भी पुलिस की कार्रवाई; एक आरोपी पकड़ा




जोधपुर पश्चिम पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों और अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग थानों की पुलिस ने बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। पुलिस ने 3.320 किग्रा डोडा पोस्त के साथ एक तस्कर को दबोचा। वहीं दूसरी तरफ अवैध बजरी से भरे एक डंपर को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार किया। 10 दिन में NDPS की तीसरी स्ट्राइक विवेक विहार थाना पुलिस और डीएसटी पश्चिम की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 3.320 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। बता दें कि विवेक विहार थाना पुलिस की 10 दिन में NDPS एक्ट के तहत यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। पुलिस ने मंगल नगर गुड़ा विश्नोईयान में दबिश देकर रवींद्र (21) पुत्र सहीराम बिश्नोई सोऊ, निवासी विष्णुपुरा की ढाणियां बिरामी थाना डांगियावास जोधपुर पूर्व को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी ओर लूणी थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ सोमवार सुबह कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध बजरी से भरकर आ रहे एक डंपर को जब्त कर ड्राइवर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। लूणी पुलिस की अवैध बजरी के खिलाफ 6 दिनों में यह लगातार सातवीं कार्रवाई है। मामले में अर्जुन (27) पुत्र तेजूलाल मेघवाल निवासी नागूराड़िया थाना झारड़ा जिला उज्जैन म.प्र. हाल सुरसागर जोधपुर को गिरफ्तार किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *