Headlines

जोधपुर में दर्शन के बहाने दो मंदिरों में चोरी,VIDEO:चांदी का मुकुट और चरण पादुका ले गए चोर, एक मंदिर का CCTV सामने आया




जोधपुर के मंडोर क्षेत्र में दो मंदिरों में चोरी हो गई। जिसमें से एक मंदिर का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। श्रद्धालु बनकर मंदिरों में पहुंचे युवकों ने भगवान के चांदी के आभूषण और धार्मिक वस्तुओं पर हाथ साफ कर दिया। गोकुल जी की प्याऊ स्थित गजानन्द मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी होने और पन्नालाल गौशाला स्थित मंदिर से भगवान की चरण पादुका चोरी हुई हैं। जांच के दौरान दो संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। देखें चोरी के फोटोज… हाथ जोड़कर किया दर्शन का नाटक, मौका मिलते ही चांदी का मुकुट किया पार गोकुल जी की प्याऊ स्थित गजानन्द मंदिर के पुजारी चैनपुरा बावड़ी निवासी महेशचन्द्र उर्फ महेन्द्र माली पुत्र गोकुलराम टाक ने शनिवार को मंडोर थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार, 5 अगस्त को दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे दो-तीन युवक मोटरसाइकिल से मंदिर पहुंचे। इनमें से एक युवक मोटरसाइकिल बाहर खड़ी कर मंदिर में गया और भगवान गजानन्द की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर दर्शन करने का दिखावा किया। इसी दौरान उसने मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट चोरी कर लिया। कुछ देर बाद पुजारी को मुकुट गायब मिला। पुजारी ने सीसीटीवी चेक किया तो पूरी घटना सामने आई। पुजारी द्वारा अपने स्तर पर की गई तलाश में दो युवकों मनीष और सुरेश के नाम सामने आए। चोरी होने के मामलों में सीसीटीवी फुटेज पुलिस के लिए अहम सुराग बने हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी संदिग्धों के पास होने की जानकारी सामने आई है। चंद मिनटों में चरण पादुका की गायब दूसरी वारदात गत 15 अगस्त की शाम करीब 6:45 बजे पन्नालाल गौशाला ट्रस्ट मण्डोर स्थित मंदिर में हुई। पुजारी मुन्नालाल मंदिर में अभिषेक करवा रहे थे। इसी दौरान करीब 25-26 वर्ष के दो युवक दर्शन करने के बहाने मंदिर में पहुंचे। मौका मिलते ही दोनों भगवान की चरण पादुका उठाकर फरार हो गए। पुजारी को महज 5-7 मिनट बाद चरण पादुका गायब होने का पता चला। उन्होंने मंदिर से नीचे आकर युवकों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों गौशाला के मुख्य द्वार से बाहर निकल चुके थे। श्रद्धालु बनकर मंदिरों में प्रवेश, मौका मिलते ही हाथ साफ दोनों घटनाओं में वारदात का तरीका लगभग एक जैसा सामने आया है। आरोपी पहले श्रद्धालु बनकर मंदिर में प्रवेश करते हैं और मौका मिलते ही भगवान के आभूषण अथवा धार्मिक वस्तु चोरी कर फरार हो जाते हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान और तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *