![]()
कोचिंग विवाद के बीच खान सर एक बार चर्चा में हैं। एक पॉडकास्ट में खान सर ने कहा है कि उन्होंने कहा, ‘जिन बच्चों को हमने पढ़ाया है, उनके लिए हम आज भी खान सर हैं और आगे भी खान सर ही रहेंगे। मेरी शादी हो गई है। ससुराल वाले मुझे फैजल खान कहते हैं। जो हमें जीजा मानता है, वही फैजल खान कहता है।’ हाल ही में फैजल खान, उनके बॉडीगार्ड और तीन स्टाफ को कोर्ट से राहत मिली है। कोचिंग और अस्पताल में केवल नकद भुगतान लेने के आरोप पर खान सर ने कहा कि यह भी गलत है। इधर, फैजल खान के बयान पर रोशन आनंद ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, ‘खान ने कई लड़कियों की लाइफ खराब की है। वो शनिवार-रविवार को हाजीपुर के होटल क्या करने जाता था, पूछना चाहिए।’ अब पढ़िए क्या है पूरा मामला कोचिंग विवाद मामले में फैजल खान और उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को 13 जुलाई को जमानत मिली गई। इसके बाद खान सर का एक पॉडकास्ट सामने आया। जहां 2 जून की घटना पर खान सर ने कहा कि कैंपस के गार्ड चुनचुन को 15-20 लोग पीट रहे थे। उसे बचाने के लिए उनके लोग पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि गार्ड की जान बचाने के लिए बॉडीगार्ड ने हवाई फायरिंग की। पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि घटना के समय बॉडीगार्ड ने फायरिंग की थी, लेकिन इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद उन्होंने कहा था कि चुनचुन की जान बचाने के लिए फायरिंग हुई थी। दो आधार कार्ड का आरोप गलत दो आधार कार्ड और अमित सिंह नाम के सवाल पर फैजल खान ने कहा कि यह गलत आरोप है। ये महा बेवकूफ वाला आदमी ही ऐसा बात बोल सकता है। कभी-कभी कमरा लेने के लिए अमित सिंह नाम बताया था, लेकिन दो आधार कार्ड होने की बात गलत है। ज्ञान बिंदु के संचालक रोशन आनंद ने बयान दिया था कि अगर गोली चलने की बात नहीं कही जाती तो एफआईआर नहीं होती। उनका भाई नेपाल नहीं जाता और उसकी जान नहीं जाती। फैजल खान ने कहा कि प्रिंस पर पहले से किडनैपिंग और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज थे। पुलिस उसे दूसरे मामलों में भी तलाश रही थी। जब उनसे पूछा गया कि किसी मृत व्यक्ति के बारे में इस तरह के आरोप लगाना उचित है या नहीं। इसपर उन्होंने कहा कि वह केवल जांच से जुड़ी बातों का जिक्र कर रहे हैं और उन्हें गलत तरीके से दोषी बनाया जा रहा है। फैजल खान के बयान के बाद रौशन आनंद ने भी पलटवार किया है रौशन आनंद ने कहा, हमारे भाई को लेकर के आप पर्सनल हुए, आप व्यक्तिगत हुए, हम भी अब पर्सनल हो रहे हैं। क्या आपने वंदना नाम की लड़की का जीवन बर्बाद नहीं किया है? क्या आपने उसनारा नाम की लड़की का जीवन बर्बाद नहीं किया है? क्या आपने आरती नाम की लड़की का जीवन बर्बाद नहीं किया? क्या आपने अमृता नाम की लड़की का जीवन बर्बाद नहीं किया है? क्या आप हाजीपुर के अनामिका होटल नहीं जाते थे प्रत्येक सैटरडे-संडे को? हमने आपको चेताया था कि आप व्यक्तिगत मत होइए, आप व्यक्तिगत हो गए हैं, अब हम भी व्यक्तिगत होंगे। आप शिक्षक नहीं है आप शिक्षक के भेष में, राक्षस हैं। जो अपने जीवन के शुरुआती दौर में अपने छात्राओं को आपने हवस का शिकार बनाया हो, वो कभी शिक्षक हो ही नहीं सकता है, वो राक्षस है। गौरतलब है कि 2 जून की रात मुसल्लहपुर हाट स्थित कोचिंग संस्थान में हुए विवाद के बाद ज्ञान बिंदु के संचालक रौशन आनंद और उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बाद में रौशन आनंद को जमानत मिल गई। अब जानिए विवाद की पूरी कहानी खान सर की कोचिंग और ज्ञान बिंदु कोचिंग एक ही गली में है। दोनों अच्छे टीचर हैं। दोनों के यहां से रिजल्ट भी होता है। पहले इनके पास कम छात्र थे। धीरे-धीरे छात्रों की संख्या बढ़ती चली गई। इन लोगों ने भी आसपास के बिल्डिंगों को लेना शुरू कर दिया। फिलहाल उस गली में 4 से 5 संस्थान हैं। सब से ज्यादा बिल्डिंग को खान सर ने रेंट पर ले रखा है। कुछ ज्ञान बिंदु के पास है। दोनों के वहां ऑफिस, क्लासरूम और लाइब्रेरी हैं। जिस बिल्डिंग में ज्ञान बिंदु की क्लास चलती है, उसके मकान मालिक खान सर के करीबी हैं। खान सर कई सालों से चाहते थे कि ज्ञान बिंदु वहां से हट जाए ताकि वहां उनका वर्चस्व हो जाए। 2 जून को बिहार पुलिस में सिलेक्टेड अभ्यर्थियों को सम्मान के लिए दोनों संस्थानों ने बुलाया था। दोनों संस्थान के बैनर लगाए गए थे। इसी बीच एक दूसरे के बैनर के ऊपर बैनर लगाने को लेकर कुछ कहा सुनी हुई। ज्ञान बिंदु के बैनर के ऊपर खान कोचिंग का बैनर लगा दिया गया था। रोशन आनंद और उनके कुछ सहयोगी अपना बैनर ऊपर करने वहां पहुंचे। तभी मकान मालिक का गार्ड उनको रोक टोक करने लगा। गुस्से में लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसकी सूचना जैसे दोनों तरफ के लोगों को हुई। ज्ञान बिंदु कोचिंग की तरफ से ईट चलाया गया। मामला शांत हो गया। बताया जाता है कि कुछ देर में वहां भीड़ जुट गई। इसी बीच खान अपने गार्ड और बाउंसरों के साथ नीचे उतरे और मारपीट के मामले को बड़ा बनाने के लिए अपने ही गार्ड से गोली चलवाई।
Source link
'जो मुझे जीजा मानता, वहीं फैजल खान कहता है':खान सर बोले-प्रिंस को मैंने कहा था पिस्टल लेकर घूमो; रोशन आनंद ने कहा-वो टीचर नहीं हवसी है
