![]()
मुरैना जिले के जौरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कार्यक्रम में शामिल होने गईं चार नाबालिग छात्राएं देर शाम तक घर वापस नहीं लौटीं। छात्राओं के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने जौरा थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया है कि चारों छात्राएं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए घर से शासकीय स्कूल घड़ी के लिए निकली थीं। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। तीन छात्राएं आपस में रिश्तेदार, चौथी पड़ोसी
लापता चार नाबालिग छात्राओं में तीन आपस में रिश्तेदार बताई जा रही हैं, जबकि चौथी छात्रा उनके पड़ोस में रहती है। चारों के एक साथ लापता होने से परिजन बेहद परेशान हैं। जौरा थाना प्रभारी एसआई पंकज यादव के अनुसार, गुमशुदगी दर्ज करने के बाद छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के साथ परिजन भी संभावित स्थानों पर उनकी तलाश कर रहे हैं। हालांकि, 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस को छात्राओं के संबंध में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस छात्राओं के आने-जाने वाले स्थानों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है।
Source link
जौरा में स्कूल से निकलीं 4 नाबालिग छात्राएं लापता:तीन आपस में रिश्तेदार, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं; गुमशुदगी दर्ज
