Headlines

जैसलमेर नगर परिषद के आयुक्त लजपाल सिंह APO:निकाय-चुनावों से पहले सीकर, बाड़मेर, हनुमानगढ़ और भीलवाड़ा आयुक्तों को भी हटाया




राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग ने आगामी नगरीय निकाय चुनावों और प्रशासनिक कारणों के मद्देनजर राज्यभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बड़ी कार्रवाई के तहत जैसलमेर नगर परिषद के आयुक्त लजपाल सिंह को एपीओ (आदेशों की प्रतीक्षा में) कर दिया गया है। एपीओ के बाद निदेशालय में उपस्थिति देने के निर्देश जैसलमेर के साथ-साथ विभाग ने कई अन्य प्रमुख निकायों में भी बड़ी गाज गिराई है। सीकर नगर परिषद के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा, बाड़मेर नगर परिषद के अधिशासी अधिकारी (द्वितीय) भगवत सिंह, हनुमानगढ़ नगर परिषद के आयुक्त सुरेंद्र यादव और भीलवाड़ा नगर निगम के आयुक्त हेमाराम को भी उनके पदों से हटाकर एपीओ करते हुए निदेशालय में उपस्थिति देने के निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग के निदेशक जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर द्वारा जारी इन आदेशों के तहत सभी अधिकारियों को तुरंत अपने वर्तमान पदों से कार्यमुक्त होकर जयपुर निदेशालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *