Headlines

ज्वेलरी शॉप से 22-लाख के हीरे समेत 1-करोड़ की चोरी;VIDEO:शटर उखाड़कर घुसे; कांच का गेट तोड़ा, चोरों ने टॉर्च जलाकर एक-एक बॉक्स खंगाला




उदयपुर में ज्वेलरी शॉप का शटर उखाड़कर चोर करीब एक करोड़ रुपए की ज्वेलरी चुरा ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। सुबह 8 बजे दुकान का कर्मचारी पहुंचा तो शटर टूटा देखकर मालिक को फोन किया। दुकान के मालिक नवीन स्वरूपरिया मौके पर पहुंचे। देखा तो दुकान से करीब 22 लाख रुपए के हीरे, लगभग 390 ग्राम सोने के आभूषण, करीब 12 किलोग्राम चांदी के आभूषण और बर्तन, चांदी के सिक्के और अन्य सामान के साथ दुकान में रखे 9.75 लाख रुपए गायब थे। मामला हाथीपोल थाना क्षेत्र के पंचवटी स्थित एक ज्वेलरी शॉप की बुधवार रात की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण किया। थानाधिकारी राजू देवी ने बताया-पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पहले देखिए, चोरी से जुड़ी PHOTOS… सुबह कर्मचारी पहुंचा तो दुकान का शटर उखड़ा हुआ था हाथीपोल थानाधिकारी राजू देवी ने बताया- न्यू अहिंसापुरी निवासी नवीन स्वरूपरिया ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया- पंचवटी एरिया में नवीन ज्वेलर्स के नाम से मेरी शॉप है। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे दुकान के कर्मचारी बंशीलाल ने मुझे फोन करके कहा- दुकान का साइड शटर उखड़ा हुआ है। कांच का दरवाजा भी टूटा हुआ है। इस पर मैं मौके पर पहुंचा। अंदर देखा तो दुकान से करीब 22 लाख रुपए के हीरे, लगभग 390 ग्राम सोने के आभूषण, करीब 12 किलोग्राम चांदी के जेवर व बर्तन, चांदी के सिक्के और दुकान में रखे 9.75 लाख रुपए गायब थे। कांच तोड़ते समय आरोपी के घायल होने के मिले सबूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला तो चार चोर जेवर बैग में भरते नजर आए। कुछ ने मुंह बांध रखे थे। सभी आरोपी पंचवटी पुलिया की तरफ से आए थे और साइड शटर उखाड़कर दुकान के अंदर घुसे थे। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान कांच का दरवाजा तोड़ते समय किसी आरोपी के घायल होने के भी संकेत मिले हैं, क्योंकि दुकान के अंदर और दरवाजे के पास खून के धब्बे मिले हैं। पीड़ित ज्वेलर ने बताया कि चोरी गए कुल सामान और नकदी मिलाकर करीब 90 लाख से एक करोड़ रुपए की चोरी हुई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और माल बरामदगी की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *